LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CM Vishnudev Sai: शपथग्रहण से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा….सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मां का आशीर्वाद….

CM Vishnudev Sai : रायपुर, 13 दिसंबर 2023 / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की।

मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया।

ALSO READ- CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ CM के शपथ ग्रहण से पहले नक्सलियों का बड़ा हमला, IED ब्लास्ट और फायरिंग में एक जवान शहीद 

CM Vishnudev Sai : मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।

ALSO READ- CG शपथ ग्रहण समारोह: PM मोदी कल रायपुर में… देखे रुट प्लान… 

विष्णुदेव साय ने लिया मां का आशीर्वाद

  • मां श्रीमती जसमनी ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर दिया आशीष
  • बचपन से घर की जिम्मेदारी संभालने वाला अब संभालेगा प्रदेश की कमान : मां श्रीमती जसमनी देवी साय

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मां श्रीमती जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने श्री साय को मिठाई खिलाई।

ALSO READ- … जब खुद CM विष्णुदेव साय ने पूर्व CM भूपेश बघेल – टीएस सिंह देव और PCC अध्यक्ष दीपक बैज को किया फोन, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता… 

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने CM साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।

CM Vishnudev Sai : शपथग्रहण से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा….सत्ता की बागडोर संभालने से पहले मां का आशीर्वाद….

#CGOathCeremony #VishnudevSai #VishnudevSaiOathCeremony
LIVE: Vishnudev Sai CG CM Oath Ceremony: विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह LIVE

#MPOathCeremony #VishnudevSai #VishnudevSaiOathCeremony #chhattisgarh #chhattisgarhnewcm #chhattisgarhOathCeremonyLive #chhattisgarhnews #chhattisgarhnewslive #livenews #CGNEWS

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles