पंचायतों में मनाया गया संविधान दिवस, अमृत सरोवरों में ली जल संरक्षण की शपथ
Constitution Day celebrated in Panchayats, pledge to conserve water taken in Amrit Sarovar

बीजापुर। Constitution Day 2025: जिले में संविधान दिवस के अवसर पर जिला पंचायत से लेकर सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री जानकी कोरसा ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिले की सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर ग्रामीणों ने जल संरक्षण व जल संवर्धन की शपथ ली। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया गया। अमृत सरोवरों में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। जिला पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहायक संचालक पंचायत हिमांशु साहू, लेखाधिकारी वेद प्रकाश नागेश, APO मनीष सोनवानी, करारोपण अधिकारी खेमा लाल दाता, जिला समन्वयक अमृत दास साहू सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



















