ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्यसरकारी खबर

कोरोना वायरस गाइडलाइन जारी: जिले में नए कोरोना वायरस के संबंध में CMHO ने जारी की गाइडलाइन

बेमेतरा, 21 दिसंबर 2023 / भारत के केरल राज्य में नए कोरोना वायरस (जेएन-1) का फैलाव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेमेतरा सीएमएचओ डॉ.गणेश लाल टंडन ने गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड बीमारी नियंत्रण में है अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानी बरतना आवश्यक है।

पूर्व में जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाये, संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना इत्यादि नियमों का पालन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या स्वांस में तकलीफ होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल बेमेतरा, में उपस्थित होकर जांच एवं उपचार कराने हेतु आग्रह किया है।

कोरोना वायरस गाइडलाइन जारी: जिले में नए कोरोना वायरस के संबंध में CMHO ने जारी की गाइडलाइन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles