अपराधमध्य प्रदेश

Crime News: एक ही युवक ने तीन युवतियों का किया बलात्कार, फिर VIDEO बनाकर करता था ये काम

Crime News धार। धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी आकाश मकवाना ने तीन युवतियों को अलग-अलग समय और स्थान पर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि आकाश ने इन युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए।

ALSO READ- Balod Rape News: 9 साल की बच्ची का दुष्कर्म,बड़े पिताजी ने किया RAPE, दुर्गा प्रतिमा दिखाने के बहाने की दरिंदगी, फिर जंगल में हत्या की कोशिश…

पीड़िताओं ने डर और दहशत में आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद टांडा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने तकनीकी सुरागों का सहारा लेकर आरोपी को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया।

फिलहाल आरोपी आकाश मकवाना के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और डिजिटल युग में युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्ती की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Crime News : एक ही युवक ने तीन युवतियों का किया बलात्कार, फिर VIDEO बनाकर करता था ये काम

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles