LIVE UPDATE
नौकरी और कर्मचारी

DA Hike Latest News: नहीं बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA? वायरल मैसेज निकला फर्जी, सरकार ने बताया सच

DA Hike Latest News : नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फाइनेंस एक्ट 2025 के तहत केंद्र सरकार रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों का DA (महंगाई भत्ता) बढ़ाना बंद करने जा रही है। इतना ही नहीं, मैसेज में यह भी कहा गया है कि 8th Pay Commission बंद कर दिया जाएगा और पेंशन से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी खत्म हो जाएंगी।

यह मैसेज देखते ही देशभर के लाखों पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों में चिंता फैल गई। लेकिन अब केंद्र सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इस पूरे दावे को गलत, मनगढ़ंत और भ्रामक बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया है।

ALSO READ- Sex Racket: राजधानी के मॉल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, नाबालिग लड़कियां के लिए तय था अलग- अलग रेट, आपत्तिजनक हालत में कई लोग गिरफ्तार

PIB ने किया दावा खारिज — बताया यह मैसेज 100% फर्जी

PIB ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर साफ कहा कि—

  • वायरल संदेश में बताया गया फाइनेंस एक्ट 2025 अस्तित्व में ही नहीं है
  • सरकार ने DA रोकने, पेंशन बेनिफिट खत्म करने, या 8th Pay Commission हटाने जैसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है
  • यह पूरा मैसेज सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए फैलाया गया है

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदेश को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें।

 

तो क्या हुआ था असल में? सिर्फ एक छोटा सा नियम संशोधन

सरकार के मुताबिक, इस साल मई 2024 में CCS (Pension) Rules, 2021 के नियम 37 में एक छोटा सा संशोधन किया गया था। यह संशोधन केवल उन मामलों पर लागू होता है जहां—

  • कोई सरकारी कर्मचारी गंभीर कदाचार,
  • या किसी दोषपूर्ण व्यवहार के कारण
  • नौकरी से बर्खास्त किया गया हो।

ऐसे मामलों में उसकी पेंशन या रिटायरमेंट लाभ रोके या जब्त किए जा सकते हैं।

लेकिन यह नियम सामान्य रिटायर्ड कर्मचारियों पर बिल्कुल भी लागू नहीं होता।

ALSO READ- Shitkalin Avkash 2025: शीतकालीन अवकाश कब से कब तक? KV ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें आपके शहर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

DA बढ़ोतरी और पेंशन बेनिफिट पहले की तरह जारी रहेंगे

सरकार ने साफ कर दिया है कि—

  • DA (महंगाई भत्ता) समय-समय पर पहले की तरह बढ़ता रहेगा
  • पेंशन लाभों में कोई कटौती नहीं की गई है
  • 8th Pay Commission को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं
  • पेंशनर्स के मौजूदा अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं

इसलिए वायरल मैसेज के आधार पर जो भी भ्रम फैलाया जा रहा था, वह पूरी तरह बेबुनियाद है।

ALSO READ- गरीबों के बजट में Vivo का तगड़ा 5G स्मार्टफ़ोन हुआ लॉन्च, 12GB रैम 256GB स्टोरेज के साथ मिलेगा 44W का फ्लैश चार्जिंग

DA Hike Latest News नहीं बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA? वायरल मैसेज निकला फर्जी, सरकार ने बताया सच

Related Articles