LIVE UPDATE
नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Government Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर… मिलेगा करोड़ों का मुफ्त बीमा कवर, SBI से हुआ एमओयू

Government Employees Latest News

Government Employees Latest News रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा। Government Employees Latest News

ALSO READ- CG IPS Transfer News: बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

इस समझौते से राज्य के नियमित कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ दुर्घटना या आकस्मिक परिस्थितियों में उन्हें और उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत सुनिश्चित होगी।

Government Employees Latest News
Government Employees Latest News

कर्मचारियों को मिलेंगी ये बीमा सुविधाएँ Government Employees Latest News

एमओयू के अनुसार एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले शासकीय कर्मचारियों को—

  • ₹1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
  • ₹1.60 करोड़ का हवाई दुर्घटना बीमा
  • ₹1 करोड़ का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा
  • ₹80 लाख का आंशिक दिव्यांगता बीमा
  • ₹10 लाख का समूह जीवन बीमा

दिया जाएगा। खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा।

इसके अलावा SBI RuPay कार्ड पर मिलने वाले ₹1 करोड़ के बीमा कवर में अतिरिक्त ₹10 लाख का लाभ भी दिया जाएगा। वहीं, हेल्थ इंश्योरेंस टॉप-अप जैसी सुविधाएँ रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

ALSO READ- Chhattisgarh Sex Racket News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 7 लोग हिरासत में, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..

CM Sai ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। एसबीआई के साथ किया गया यह एमओयू कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि यह समझौता कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम से बचाने की दिशा में एक अहम पहल है। बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इतनी व्यापक बीमा सुविधाएँ मिलना सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीति को दर्शाता है।

ALSO READ- CG NEWS: DSP पर चाकू से हमला, जिले में वारदात से मचा हड़कंप, युवक–युवती गिरफ्तार….HDFC बैंक के सामने हुई घटना

Government Employees Latest News: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर… मिलेगा करोड़ों का मुफ्त बीमा कवर, SBI से हुआ एमओयू

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *