ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग, मचा हड़कंप

CG ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग, कोरबा। विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आते ही विधानसभाओं में चुनावी सरगर्मी तेज होते जा रही है. आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. विधानसभा में अपनी दावेदारी सशक्त करने की फेर और अपना स्वार्थ सिद्ध करने में कार्यकर्ता पार्टी को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. एक ऐसा ही आंतरिक कलह कोरबा जिले में कांग्रेस में देखने को मिला है. जिसको लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है.

कोरबा के पाली तानाखार विधानसभा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते द्वारा अपने ही पार्टी के क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ दिखा. ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह ने विधायक मोहितराम केरकेट्टा पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर विधायक को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में विधानसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और सरपंच संघ के साथ-साथ बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारियों ने उक्त ब्लॉक अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और

वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत से मिलकर ब्लॉक अध्यक्ष अश्मेर सिंह पोर्ते को तत्काल प्रभाव से हटा कर नया कार्यवाहक अध्यक्ष को नियुक्त करने की मांग करने की बात कही है.

 

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP