ब्रेकिंग न्यूज़

Diwali Bonus in Municipal Employees: दिवाली से पहले नगर निगम कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹34,500 तक – डिप्टी CM ने किया बड़ा ऐलान

Diwali Bonus in Municipal Employees / मुंबई। दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नगर निगम कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई महानगरपालिका (BMC), ठाणे और नवी मुंबई के नगर निगम कर्मचारियों को इस वर्ष दिवाली बोनस के रूप में ₹24,500 से ₹34,500 तक की राशि दी जाएगी। इस घोषणा के बाद हजारों कर्मचारियों के चेहरों पर खुशियाँ लौट आई हैं।

ALSO READ- Employees Good News- कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे पैसे, आदेश जारी

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बोनस की राशि तुरंत कर्मचारियों के खातों में जमा कर दी जाए। इस फैसले से मुंबई महानगरपालिका पर लगभग ₹285 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। बोनस का लाभ मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी, अनुदानित निजी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, अध्यापक विद्यालय और शिक्षण सेवकों को मिलेगा।

Contact For advertising: मीडिया में विज्ञापन के लिए संपर्क करे

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 2023 में कर्मचारियों को ₹26,000 का बोनस दिया गया था, जबकि 2024 में यह राशि ₹29,000 तक बढ़ाई गई थी। इस वर्ष बोनस राशि में और वृद्धि करते हुए कर्मचारियों को 2025 की दिवाली से पहले ही मालामाल करने की घोषणा की गई है।

इसके अलावा, कम्युनिटी हेल्थ वॉलंटियर्स (CHV) को भाई दूज के उपहार के रूप में ₹14,000 और किंडरगार्टन शिक्षकों एवं सहायकों को ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से त्यौहार से पहले कर्मचारियों में उत्साह और उमंग का माहौल है।

Diwali Bonus in Municipal Employees: दिवाली से पहले नगर निगम कर्मचारियों के खाते में आएंगे ₹34,500 तक – डिप्टी CM ने किया बड़ा ऐलान

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles