पिता बना हैवान: प्रेमी से बात करते देख बेकाबू हुआ पिता, कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या, पत्नी भी गंभीर घायल
प्रेमी से बात करते देख बेकाबू हुआ पिता, कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या, पत्नी भी गंभीर घायल

पिता बना हैवान: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव में एक पिता ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी 19 वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बेटी को बचाने आई पत्नी पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पिता बना हैवान
प्रेम संबंध को लेकर था विवाद
मृतका की पहचान 19 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश राठौर अपनी पत्नी पुष्पा देवी, दो बेटों और बेटी मुस्कान के साथ रहता था तथा चूड़ी बनाने का काम करता था। पिता बना हैवान
बताया जा रहा है कि मुस्कान का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। करीब 15 दिन पहले वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी, हालांकि बाद में वापस लौट आई थी। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था।
घर पहुंचते ही किया हमला
जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:30 बजे राकेश घर पहुंचा। वहां उसने मुस्कान को कथित तौर पर अपने प्रेमी से बातचीत करते देख लिया। इससे नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी उठाई और बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पुष्पा देवी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वारदात के बाद खुद पहुंचा थाने
घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुष्पा देवी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी राकेश राठौर को हिरासत में ले लिया है। मामले में हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।









