LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR में आग: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 सदस्यीय जांच टीम गठित, कार्यपालक निदेशक की अगुवाई में आगजनी की घटना की होगी जांच, एक सप्ताह में सौंपी जायेगी रिपोर्ट

रायपुर 6 अप्रैल 2024। शुक्रवार को CPDCL के गोदाम में लगी भीषण आग की जांच का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। कार्यपालक निर्देश भीम सिंह कंवर की अगुवाई में कमेटी बनायी गयी है। छह सदस्यीय टीम को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

ALSO READ- घटना स्थल पे भारत एक्सप्रेस की टीम: TBE न्यूज़ की रिपोर्ट; ब्रेकिंग- 4000 से ज़्यादा ट्रांसफार्मर ख़ाक, 500 से ज़्यादा घर ख़ाली कराए…मुख्यमंत्री-कलेक्टर-SP और बड़े अधकारी मौक़े पर…पूरे रायपुर से देखा जा रहा था दुआ…

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मौके पर मुआयना किया था। उन्होंने इस मामले में जांच के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने जहां इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं, तो वहीं प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे वितरण करने को भी कहा है।

raipur me aag, raipur me transformer blast , cpdcl transformer fire
raipur me aag, raipur me transformer blast , cpdcl transformer fire

आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर गुढ़ियारी में बिजली विभाग के गोदाम में भीषण आग लग गयी थी। करीब 10 घंटे तक आग लगी रही। इस दौरान करोड़ों रुपये का ट्रांसफारमर जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। हालांकि कांग्रेस को आगजनी की घटना में साजिश नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावे कई कांग्रेस नेताओं ने भी अगजनी की घटना पर शक जताया था।

raipur transformer fire
raipur transformer fire

अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया है। ऐसे में जांच रिपोर्ट का इंतजार हर किसी को है, जिससे ये पता चल पायेगा कि वाकई में क्या ये हादसा था या फिर साजिश।

IAS Naveen Tanwar suspended: नवीन तंवर सस्पेंड, IAS का अजब-गजब फर्जीवाड़ा… टॉप लेवल ऑफिसर होकर दूसरे की जगह दे रहा था क्लर्क की परीक्षा, CBI ने दबोचा

cg transformer fire
cg transformer fire

RAIPUR में आग: मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 सदस्यीय जांच टीम गठित, कार्यपालक निदेशक की अगुवाई में आगजनी की घटना की होगी जांच, एक सप्ताह में सौंपी जायेगी रिपोर्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles