LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

IAS Dies in Road Accident: सड़क हादसे में IAS अफसर महंतेश बिलगी समेत 3 की दर्दनाक मौत.. इनोवा कार में थे सवार, एयर बैग खुला फिर भी नहीं बच सकी जान

IAS अधिकारी महंतेश बिलगी समेत तीन की मौत

IAS Dies in Road Accident : कलबुर्गी। IAS Dies in Road Accident: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें राज्य खनिज निगम लिमिटेड (KSMCL) के प्रबंध निदेशक और IAS अधिकारी महंतेश बिलगी की मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार दो रिश्तेदार—शंकर बिलगी और एरन्ना बिलगी—की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे कर्नाटक में प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर है।

डिवाइडर से टकराकर पलटी इनोवा कार

पुलिस के अनुसार, तीनों एक पारिवारिक शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी इनोवा कार गौनाहल्ली के पास तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया शोक

Karnataka IAS Death News: घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि महंतेश बिलगी ने कई जिलों में जिला पंचायतों के सीईओ और जिला कलेक्टर के रूप में “ईमानदार और उत्कृष्ट सेवा” दी थी। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन्हें “कुशल, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित” अधिकारी बताते हुए कहा कि यह क्षति प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *