छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

IAS Promotion Order and New Posting: नए साल से पहले 24 IAS अफसरों को बड़ा तोहफा, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

IAS Promotion Order and New Posting

IAS Promotion Order and New Posting : नई दिल्ली: नए साल से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अधिकारियों को बड़ा उपहार दिया है। कुल 24 IAS अधिकारियों का प्रमोशन और नई पदोन्नति सूची जारी की गई है। इनमें 2001 बैच के 4 IAS अधिकारियों को प्रमोट कर प्रमुख सचिव (Principal Secretary) बनाया गया है। इन अफसरों में शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव शामिल हैं। यूपी सरकार की तरफ से इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रमोशन 2025 की शुरुआत से लागू माना जाएगा।

ALSO READ- CG guideline 2025: छत्तीसगढ़ में जमीन की गाइडलाइन रेट पर सरकार का बड़ा U-Turn, कई प्रमुख आदेश तत्काल प्रभाव से वापस

2010 बैच के 20 IAS अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति

इसके साथ ही 2010 बैच के 20 IAS अधिकारियों को विशेष सचिव (Special Secretary) से प्रमोट कर सचिव (Secretary) पद पर पदोन्नत किया गया है। 16 साल की सेवा पूरी करने वाले इन अधिकारियों के नामों पर हाल ही में हुई डीपीसी (Departmental Promotion Committee) में विचार किया गया। इस बैच में दुर्गा शक्ति नागपाल फिलहाल लखीमपुर की डीएम हैं, जबकि बाकी अधिकारी विभिन्न विभागों में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं या सचिव स्तर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। डीपीसी में 2013 बैच के अधिकारियों को Selection Grade और 2017 बैच के अधिकारियों को Administrative Grade Pay देने पर भी चर्चा हुई।

ALSO READ- CG Breaking: छत्तीसगढ़ में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 38 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

7 दिसंबर को हुई डीपीसी, 1 जनवरी से लागू होंगे आदेश

गौरतलब है कि हर साल दिसंबर महीने में यूपी सरकार बेदाग सेवा वाले IAS अधिकारियों को प्रमोशन देकर बड़ा तोहफा देती है। इस बार भी 7 दिसंबर को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में डीपीसी आयोजित की गई थी, जिसमें तय किया गया कि 1 जनवरी 2026 से सभी प्रमोशन आदेश प्रभावी होंगे। यूपी शासन के नियुक्ति विभाग ने शुक्रवार देर शाम आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। इस प्रमोशन से न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, बल्कि अगले वर्ष की नौकरशाही व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी।

IAS Promotion Order and New Posting
IAS Promotion Order and New Posting

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *