LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

IAS TRANSFER LIST 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन IAS अधिकारियों के तबादले, शिक्षा, RDA और बस्तर प्रशासन में अहम बदलाव

IAS TRANSFER LIST 2026

IAS TRANSFER LIST 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव शिक्षा विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश, आवास-पर्यावरण, रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) और बस्तर जिला प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर किया गया है। नई पदस्थापनाओं के साथ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं, जिससे संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली और निर्णय प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है। IAS TRANSFER LIST 2026

ALSO READ- SDM के सामने अश्लील डांस VIDEO वायरल: प्रशासन बेनकाब, नोट उड़ाते दिखे SDM साहब

IAS किरण कौशल को समग्र शिक्षा आयुक्त की जिम्मेदारी, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार

2009 बैच की IAS अधिकारी किरण कौशल को आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राज्य शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि किरण कौशल द्वारा समग्र शिक्षा आयुक्त का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से IAS (Pay) Rules 2016 के Rule-12 के अंतर्गत आयुक्त, समग्र शिक्षा का असंवर्गीय पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा।
यह निर्णय प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पद की प्रतिष्ठा, अधिकार और जिम्मेदारियां और अधिक सुदृढ़ होंगी।

ALSO READ- DGP Ramachandra Rao Video: महिला के साथ केबिन में रोमांस करते IPSअफसर का वीडियो वायरल, CM ने लिया संज्ञान…DGP रैंक के हैं अधिकारी

अवनीश कुमार शरण बने रायपुर विकास प्राधिकरण के CEO

2009 बैच के IAS अधिकारी अवनीश कुमार शरण को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

अब राज्य शासन ने उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पद पर भी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को रायपुर शहर के शहरी विकास, प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

ALSO READ- Auto Expo 2026 Raipur: CG में कार खरीदने का बेस्ट मौका ! 50% RTO टैक्स छूट के साथ ऑटो एक्सपो का आयोजन, 266 डीलर्स लेंगे हिस्सा

IAS आकाश छिकारा बने बस्तर जिले के नए कलेक्टर

2017 बैच के IAS अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले संयुक्त सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ थे। इसके साथ ही उनके पास CEO, रायपुर विकास प्राधिकरण और अतिरिक्त CEO, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी था।

बस्तर जैसे संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है।

ALSO READ-Pre Wedding Shoot Ban: साहू समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पर पूरी तरह रोक, फिजूलखर्ची पर भी बैन 

प्रशासनिक हलकों में अहम माना जा रहा फैसला

इन तबादलों के बाद शिक्षा व्यवस्था, शहरी विकास योजनाओं और बस्तर जिले के प्रशासनिक संचालन में तेजी और नए दृष्टिकोण की उम्मीद की जा रही है। शासन स्तर पर इसे कार्यकुशलता बढ़ाने और बेहतर प्रशासन की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

IAS TRANSFER LIST 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तीन IAS अधिकारियों के तबादले, शिक्षा, RDA और बस्तर प्रशासन में अहम बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *