ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Income Tax raid in Raipur: रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आईटी का छापा, ओड़िशा से पहुंची है टीम

Income Tax raid in Raipur  :आज आईटी टीम ने रायपुर, रायगढ़ सहित कई जिलों में छापेमारी की है। IT टीम ने रायपुर के विधानसभा रोड पर कृष्णा यूनाइटेड कॉम्प्लेक्स में आल्प्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्थानों पर छापा मारा है। IT टीम सेफायार ग्रीन्स के मुख्य कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

IT टीम भी रायगढ़ के कोयला कारोबारी और इंडस एनर्जी के पार्टनर बंटी डालमिया के पार्क एवेन्यू घर और प्लांट में जांच कर रही है। बंटी डालमिया के घर, कार्यालय और फैक्ट्री में इनकम टैक्स के लगभग सौ से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्रवाई जारी है।

आपको बता दें कि बंटी डालमिया के घर, कार्यालय और भवन में करीब 9 बजे इनकम टैक्स के कर्मचारी और अधिकारी लगभग 20 से अधिक गाड़ियों में पहुंचे। बताया जाता है कि बंटी डालमिया कोयला व्यवसाय में पार्टनर है, इंडस एनर्जी में पार्टनर है और ओड़िशा में कई संस्थानों में पार्टनर है। इसके अलावा, वे खुद कई संस्थाओं को चलाते हैं।

Income Tax raid in Raipur  : रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में आईटी का छापा, ओड़िशा से पहुंची है टीम

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP