ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Kumhari Bus Accident: मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान, जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दिए जा रहे 25 हजार

Kumhari Bus Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को हुए हादसे पर जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधन ने 10-10 लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की है। वहीं, कंपनी ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी बात कही है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार दिए जा रहे हैं। बता दें कि अब तक हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई है।

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

कलेक्टर ने कुम्हारी बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए कहा, कि जो भी जिम्मेदार दोषी पाए जाएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब यह कमेटी पूरी जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी कि इस हादसे के पीछे की क्या वजह थी। घटना के बाद जिस तरह घायलों और कुम्हारी के लोगों के बयान सामने आए हैं उसके बाद बस की फिटनेस से लेकर खदान को खुले छोड़े जाने, खराब सड़क और कंपनी की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परिजनों को विश्वास दिलाया है कि हादसे की निष्पक्ष जांच होगी।

ALSO READ- CG-फांसी के फंदे पर झूलते मिली महिला Doctor…. एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर से परेशान थी लेडी डाक्टर, तंग आकर दी थी जान, boyfriend गिरफ्तार 

बता दें कि राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, 13 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

Kumhari Bus Accident : मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान, जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए दिए जा रहे 25 हजार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles