छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यशिक्षा

CG- 76% छात्र फेल : LLB फर्स्ट ईयर में 417 में से 316 छात्र फेल, यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा

Hemchand Yadav University के LLB First Semester Result 2026 को लेकर विवाद बढ़ गया है। 417 में से 316 छात्र फेल होने पर छात्रों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया।

CG भिलाई नगर। Hemchand Yadav Vishwavidyalaya द्वारा जारी एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दिसंबर 2025 में आयोजित परीक्षा का रिजल्ट मई 2026 में घोषित किया गया, जिसमें 417 विद्यार्थियों में से 316 छात्र फेल हो गए। परिणाम सामने आते ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि हिंदी माध्यम में उत्तर लिखने वाले अधिकांश विद्यार्थियों को जानबूझकर अनुत्तीर्ण किया गया है। खासतौर पर “इंग्लिश लीगल लैंग्वेज” विषय में बड़ी संख्या में छात्र फेल पाए गए हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

ALSO READ- High Court की सख्ती के बाद कार्रवाई: 22 आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, सुनवाई से पहले निगम ने बांटे ज्वाइनिंग लेटर

बालोद, दुर्ग और दिग्विजय कॉलेज समेत कई कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति डॉ. संजय तिवारी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान प्राध्यापकों ने मौखिक रूप से हिंदी में उत्तर लिखने की अनुमति दी थी। इसी आधार पर कई छात्रों ने हिंदी में जवाब लिखे, लेकिन मूल्यांकन के दौरान केवल अंग्रेजी में लिखे उत्तरों को ही मान्य माना गया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि यदि अंग्रेजी में उत्तर लिखना अनिवार्य था, तो इसकी स्पष्ट जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि पिछले वर्षों में भी छात्र हिंदी में उत्तर लिखते रहे हैं और उन्हें अंक मिलते रहे हैं। ऐसे में अचानक नियम बदलकर छात्रों को फेल करना अन्यायपूर्ण है।

ALSO READ- Petrol Pump Close on Sunday: क्या हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप? वायरल दावे की PIB ने बताई सच्चाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित करने की बात कही है। हालांकि छात्रों का आरोप है कि केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ही 30 अप्रैल को सेकंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।

विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच, जनरल प्रमोशन और सेकंड सेमेस्टर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि केवल री-टोटलिंग से भाषा विवाद का समाधान संभव नहीं है।

ALSO READ- Petrol Diesel Price Today: Fuel Becomes Costlier in Raipur, Petrol Crosses ₹103 Mark

गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए कुलपति स्वयं छात्रों के बीच पहुंचे और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नियमानुसार समाधान निकालने का आश्वासन दिया, लेकिन छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठोस फैसला नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

LLB Result 2026, Hemchand Yadav University Result

CG- 76% छात्र फेल : LLB फर्स्ट ईयर में 417 में से 316 छात्र फेल, यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP