LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Lok Sabha Chunav 2024 UPdate: 8 बार भाजपा को वोट देने वाला युवक गिरफ्तार, सभी मतदान कर्मी निलंबित, Video वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 UPdate : लखनऊ : Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में हुए मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश की एटा संसदीय सीट के नया गांव पोलिंग बूथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक युवक द्वारा बार-बार भाजपा को वोट दिया जा रहा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Akhilesh Yadav and Congress leader Rahul Gandhi) ने भी इस वीडियो को शेयर किया था। वहीं अब इस मामले में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने मतदान केंद्र के सारे कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ- Ebrahim Raisi Helicopter Crash Death News: ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलिकॉप्टर crash में मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान


 

वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई

Lok Sabha Chunav 2024 : चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा चुनाव करने की सिफारिश की है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके चुनाव आयोग को कार्रवाई करने का सुझाव दिया था।

आरोपित युवक लगातार सात बार भाजपा के प्रत्याशी को वोट देता हुआ नजर आ रहा था। विपक्षी दल इस संबंध में चुनाव आयोग को निशाने पर ले रहे थे। इसके बाद में चुनाव आयोग (Election Commission) ने कड़ी कार्रवाई की है।

ALSO READ-  Raipur Train Accident: रायपुर रेलवे स्टेशन बड़ा हादसा, शालीमार एक्सप्रेस के AC बोगी पर गिरा इलेक्ट्रिक पोल, खिड़की को चीरता हुआ निकला,यात्रियों में मचा हड़कंप

8 times voted man arrested
8 times voted man arrested

Lok Sabha Chunav 2024 UPdate: 8 बार भाजपा को वोट देने वाला युवक गिरफ्तार, सभी मतदान कर्मी निलंबित, Video वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles