ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

LokSabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, Notification issued for first phase elections in Chhattisgarh

Lok Sabha Election 2024  लोकसभा आम चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में पहली चरण के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की गई है। 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान होगा। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज पहले दिन कोई प्रत्याशी अपना नामांकन नहीं दाखिल किया।

ALSO READ- X- CM भूपेश ब्रेकिंग:- “BJP से मिले हुए हैं भूपेश बघेल, काटा जाये टिकट”.. कांग्रेस के ही नेता ने पूर्व CM पर लगाये सनसनीखेज आरोप…CG कांग्रेस में मच गया हड़कंप 

27 मार्च तक बस्तर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कार्यालयीन दिनों में, शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर, नामांकन प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल किया जा सकता है। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

ALSO READ – भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…

प्रदेश में चुनाव तीन चरणों में होगा

राज्य की ग्यारह लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को बस्तर (ST) सीट पर पहली बार वोट डाले जाएंगे। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर (ST) सीटों पर दूसरी बार मतदान होगा। 7 मई को सरगुजा (ST), रायगढ़ (ST), जांजगीर चांपा (SC), कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में तीसरे चरण की वोटिंग होगी। BJP ने सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भी छह प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जबकि अभी पांच सीटों पर घोषणा की जानी बाकी है।

ALSO READ – भूपेश बघेल को झटका, भूपेश बघेल को हटाकर दूसरा प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस? अब PCC चीफ दीपक बैज ने कह दी बड़ी बात

LokSabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, Notification issued for first phase elections in Chhattisgarh

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles