LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़सरकारी योजना

LPG Gas Latest Price: 300 रुपए सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, इतने दिनों तक उठा सकते हैं लाभ

LPG Gas Latest Price : देश में सत्ता में एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की वापसी हुई है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्ववर्ती सरकार में लागू की गई योजनाओं को मोदी सरकार जारी रखेगी। पिछले कार्याकाल में जैसे हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा था, ठीक वैसे ही तीसरे कार्यकाल में मिलती रहेगी। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी पीएमयूवाई भी शामिल है। 2016 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। योजना के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक साल में 12 रिफिल दिए जाते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती रहेगी। लेकिन अगले नौ महीने तक ये मदद मिलेगी।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सामान्य ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। वहीं, उज्जवला लाभार्थियों को 300 रुपये की छूट के बाद 503 रुपये में सिलडेंर मिल रहा है। बता दें कि मार्च महीने में केंद्र सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 300 रुपये की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी थी। योजना के लाभार्थियों को यह सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक के लिए मिलेगी। इसका मतलब ये हुआ कि अभी अगले 9 महीने तक ग्राहक 300 रुपये की छूट का लाभ ले सकेंगे।

क्या है उज्जवला योजना

2016 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। योजना के लाभार्थियों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एक साल में 12 रिफिल दिए जाते हैं। योजना में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। 1 मार्च, 2024 तक 10.27 करोड़ से अधिक PMUW लाभार्थी हैं। वर्ष 2024-25 में 12,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार 75 लाख नए कनेक्शन देने की योजना पर काम करेगी।

LPG Gas Latest Price
LPG Gas Latest Price

LPG Gas Latest Price : 300 रुपए सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर, इतने दिनों तक उठा सकते हैं लाभ

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles