Congress Leader Husband Murder: बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
रेलवे स्टेशन और अग्रसेन चौक के बीच हुई वारदात; पुलिस कांस्टेबल ने मौके पर ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Congress Leader Husband Murder: महाराष्ट्र के अकोला शहर में कांग्रेस की एक पार्षद के पति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Congress Leader Husband Murder
बीच सड़क पर हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद राफिया बी याकूब खान के पति याकूब खान यूनुस खान (57) मंगलवार को दोपहिया वाहन से रेलवे स्टेशन और अग्रसेन चौक के बीच से गुजर रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे आरोपी वसीम अहमद ने कथित तौर पर अपने वाहन से याकूब खान की बाइक को टक्कर मार दी।
चाकू से किए कई वार
टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित रूप से चाकू निकालकर याकूब खान पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल याकूब खान की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस कांस्टेबल ने मौके पर ही पकड़ा आरोपी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद पुलिस कांस्टेबल प्रवीण धागेकर ने उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को पुलिस थाने ले जाया गया।
पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।









