NHAI Raipur News: आर. वेंकटेश्वरलु बने NHAI रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी, संभाला पदभार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आर. वेंकटेश्वरलु ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने की बात कही।

NHAI Raipur News: National Highways Authority of India (NHAI) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय में श्री R. Venkateswarlu ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बुधवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इससे पहले आर. वेंकटेश्वरलु ओडिशा के Koraput में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं निवर्तमान क्षेत्रीय अधिकारी Pradeep Kumar Lal का तबादला भुवनेश्वर कर दिया गया है। वे अब Bhubaneswar स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
पदभार ग्रहण करने के बाद आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में NHAI की सभी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य और तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने और राष्ट्रहित में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और ऐसे में नए क्षेत्रीय अधिकारी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ALSO READ- Lok Adalat 2026: आधे दाम में खत्म हो सकता है ट्रैफिक चालान, 9 मई को लगेगी लोक अदालत

NHAI Raipur News: आर. वेंकटेश्वरलु बने NHAI रायपुर के नए क्षेत्रीय अधिकारी, संभाला पदभार









