ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

Patna Hotel fire: राजधानी के होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत; 15 घायल…. रेलवे जंक्शन के सामने भीषण आग

Patna Hotel fire : बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने पाल होटल की बिल्डिंग में भीषण आग गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. एक महिला जला हुआ शव होटल से निकाला गया है. वहीं, पांच लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है. बिल्डिंग में मौजूद करीब 3 दर्जन लोगों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

earthquakes in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जोरदार भूकंप के झटके, 12 मिनट में दो बार लगे झटके…घर छोड़कर भागे लोग…झटके की वजह से नाली में जा गिरी कार

इस दौरान आग से हुई अफरातफरी के कारण झुलसे और घायल हुए करीब 15 लोगों को अस्पताल भेजे जाने की खबर है. आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 2 घंटे तक आग का आतंक बना रहा. आग की घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है.

Patna Hotel fire : आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया. आग इतनी भयावह है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए हैं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है. आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा बना हुआ है. होटल में फंसे कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है.

Patna Hotel fire
Patna Hotel fire

25 लोगों का किया रेस्क्यू

अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है कि कहीं कोई इसमें फंसा तो नहीं है. उन्होंने बताया होटल से करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. पाल होटल में लगी आग की जानकारी उन्हें करीब 11 बजे मिली थी. फायरकर्मियों ने काफी हिम्मत से आग पर काबू पाया है.

दरवाजे पर आई बारात, दुल्हन की बजाए प्रेग्नेंट Girlfriend की विदाई… दूल्हे ने लगाई उठक-बैठक

घटना की जांच में जुटे अधिकारी

होटल पाल में लगी आग की खबर से हड़कंप मच गया. घटनास्थल पर लोगों कोई भारी भीड़ जुट गई. होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रयास किए जाने लगे. होटल की बिल्डिंग में लगी आग बुझाने और नजदीक की अन्य इमारतों को उससे बचाने की कोशिश की जाने लगी. हवा के साथ आग की बढ़ती लपटों से लोग डरे हुए थे. मौके पर मौजूद पुलिस व अग्निशमन के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.

CG NEWS: 2 दिन बंद रहेंगी देशी-विदेशी शराब की दुकाने, आदेश जारी

Patna Hotel fire: राजधानी के होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत; 15 घायल…. रेलवे जंक्शन के सामने भीषण आग

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP