LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Periods Holiday: पीरियड्स के दौरान छुट्टी: इसी यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को दी बड़ी सौगात, Periods के दौरान छुट्टी देने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी…

Periods Holiday : पीरियड्स के दौरान छात्राओं/महिलाओं को छुट्टी मिलनी चाहिए या नहीं इस मुद्दे पर काफी समय से बहस चला रही है. कोई इसके पक्ष में बोलता है, तो कोई विरोध में. हालांकि पंजाबवासियों ने पक्ष में बोलते हुए मुद्दे से जुड़ा फैसला लिया है. दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लड़कियों को पीरियड्स के दौरान लीव देने वाले प्रस्ताव पर ‘हां’ की मुहर लगा दी है. यह नोटिफिकेशन पी.यू. प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन, डायरैक्टर और कोआर्डीनेटरस ऑफ डिर्पाटमेंटल इंस्टीच्यूट सेंटर एंड रूरल सेंटर को भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह लीव सैशन 2024-25 से दिया जाएगा, जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी में एक सिमैस्टर में छात्राओं को 4 मासिक धर्म अवकाश मिलेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि लड़कियां एक साल के सैशन यानि दो सिमैस्टर में पीरियड्स के दौरान कुल 8 लीव ले सकेंगी.

ALSO READ- RJD Parivartan Patra: तेजस्वी यादव का बड़ा एलान, हर साल दिए जाएंगे महिलाओं को 1 लाख रुपये, 200 यूनिट फ्री बिजली ,1 करोड़ युवाओं को नौकरी…पढ़ें तेजस्वी के घोषणापत्र के बड़े वादे.. 

किस क्राइटेरिया पर मिलेंगी छुट्टी? Periods Holiday

स्टूडेंट काऊंसिल के सचिव दीपक गोयत ने बताया कि पी.यू. प्रबंधन ने प्रस्ताव को पास कर दिया है, इससे लड़कियों को काफी फायदा मिलेगा. लड़कियां एक साल के सैशन यानि दो सिमैस्टर में कुल 8 लीव ले सकेंगी…लेकिन इन छुट्टियों को लेने के लिए क्राइटेरिया तैयार किया गया है.

उन्होंने बताया कि यह लीव उसी को मिलेंगी, जिसकी अटेंडेंस 75 फीसदी से ज्यादा होगी. उन्होंने आगे कहा कि स्टूडेंट की 75 फीसदी से कम अंटैंडैस होने पर 10 फीसदी अटेंडेंस देने का आधिकार पी.यू. प्रबंधन के पास होता है. इसीलिए लड़कियों को पीरियड्स लीव दी जाएगी या नहीं ये उसकी अटेंडेंस पर निरभर करता है.

Periods Holiday in college
Periods Holiday in college

एग्जामिनेशन में नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट Periods Holiday

जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक, एग्जाम के दिनों में ये लीव नहीं मिलेगी…फिर चाहे वह इंटरनल हो या फिर एक्सटरनल एग्जाम. इसके अलावा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान भी ये लीव नहीं मिलेगी. यह लीव कॉलेज के चेयरपर्सन व डायरैक्टर की ओर से दी जाएंगी.

छात्राओं को लीव लेने के लिए सैल्फ सर्टीफिकेशन देना होगा और फिर लीव लेने के बाद पांच वर्किंग दिनों में फार्म भरकर देना होगा. जिस दिन स्टूडेंट लीव पर होंगी, सिर्फ उस दिन के लैक्चर को स्टूडेंट को अटैंड किए गए, लैक्चर में माह के आखिर में जोड़ा जाएगा.

ALSO READ- 🔴CG ब्रेकिंग-11 की मौत-CG में बस पलटी.…16 घायल और अब तक 11 लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, CM साय ने जताया शोक… 

कई लोगों ने फैसले का विरोध किया Periods Holiday

बता दें काऊंसिल स्टूडेंट काऊंसिल के अध्यक्ष जतिंदर सिंह और संयुक्त सचिव ने पीरियड्स के दौरान प्रति सिमेस्टर 12 छुट्टियां लागू करने का मुद्दा उठाया था, जिस पर कई बार बैठक हुई. इन बैठकों में कुछ प्रोफैसर, काऊंसिल की महिला उपाध्यक्ष व सचिव विरोध में दिखे थे. वहीं, कई महिला प्रोफैसरों ने लीव की जरूरत पर असहमति दिखाई थी, तो कुछ ने फैसले का स्पोर्ट भी किया था…और अब आखिरकार पी.यू. प्रबंधन ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.

 

Periods Holiday : पीरियड्स के दौरान छुट्टी: इसी यूनिवर्सिटी ने छात्राओं को दी बड़ी सौगात, Periods के दौरान छुट्टी देने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles