ब्रेकिंग न्यूज़देशराज्य

PM Modi के रोड शो के बिच अचानक आई एंबुलेंस.. पीएम के काफिले ने रास्ता छोड़ा..VIDEO वायरल

PM Modi के रोड शो के बिच अचानक आई एंबुलेंस.. 17 दिसंबर 2023| PM नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचे. वायुसेना के विशेष विमान से पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से सीधे मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान उन्होंने रोड शो निकाला. जहां बड़ी संख्या में लोग पीएम का स्वागत करने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान पीएम के काफिले ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता भी छोड़ा.

लाल बहादुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिंट हाउस कटिंग मेमोरियल के बीच अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस सहित जगह-जगह बनाए गये स्वागत प्वाइंट पर बीजेपी कार्यकर्ता और काशी की जनता ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर पीए का जोरदार स्वागत किया. नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होंगे व लोगों से संवाद करेंगे. पीएम मोदी रात्रि विश्राम बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे. 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न प्रधानमंत्री मोदी उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां मंदिर के अनुयायियों के साथ समागम करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सेवापुरी विधानसभा के बरकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

PM Modi के रोड शो के बिच अचानक आई एंबुलेंस.. पीएम के काफिले ने रास्ता छोड़ा..VIDEO वायरल

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles