LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Rakhi Sawant Dies? राखी सावंत का हार्ट अटैक से निधन? जानिए क्या है हकीकत

Rakhi Sawant Dies ? मुंबई: Rakhi Sawant Dies ? बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत को आज के समय में कौन नहीं जानता है। आए दिन राखी सावंत Rakhi Sawant का कोई न कोई नया वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचाता है। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद ये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि राखी सावंत का निधन हो गया है और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत के निधन की खबर आग की तरह फैल गई, लेकिन जब हमने इस दावे की पड़ताल की तो कुछ और ही चीज निकलकर सामने आई।

Rakhi Sawant Dies due to Heart Attack? दरअसल फेसबुक पर Sourav Saha नाम के यूजर ने दावा करते हुए कहा है कि राखी सावंत का हार्ट अटैक से निधन हो गया, इसके साथ ही उन्होंने राखी सावंत को श्रद्धांजलि भी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि ”ॐ शांति राखी सावंत की हार्ट अटैक से निधन हो चुका है।” बता दें कि Sourav Saha ने ये पोस्ट 16 मई को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।

Rakhi Sawant Dies due to Heart Attack
Rakhi Sawant Dies due to Heart Attack

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की जब thebharatexpress.com ने पड़ताल की तो कुछ ही​ निकलकर सामने आया। हमने जब गूगल पर राखी सावंत से जुड़ी खबरें सर्च की तो ऐसा कहीं नहीं मिला कि राखी सावंत का निधन हो गया है।

फिर हमने राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया तो ये पाया कि राखी ने 17 मई 2024 को वॉइस नोट शेयर किया है। इस वॉइस नोट में उन्हें यह बोलते हुए सुना जा सकता है, मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। 10 सेमी का ट्यूमर है, मैं ठीक हूँ।”

निष्कर्ष: पूरी पड़ताल किए जाने के बाद thebharatexpress.com ने पाया कि राखी सावंत के निधन को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह फर्जी हैं। राखी सावंत फिलहाल अस्पताल में हैं और उनका उपचार चल रहा है।

Rakhi Sawant Dies ? राखी सावंत का हार्ट अटैक से निधन? जानिए क्या है हकीकत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles