ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAS Transfer News: 30 SDM किये गए इधर से उधर… राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 67 RAS अधिकारियों का तबादला – देखें पूरी लिस्ट

RAS Transfer News जयपुर: राजस्थान में प्रशासनिक तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए 67 RAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग ने देर रात इसका आदेश जारी किया, जिसमें 30 उपखंड अधिकारी (SDM), कई विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। RAS Transfer News

ALSO READ- Gold Rate Today : दिवाली के बाद लगातार घट रहा सोना, एक हफ्ते में ₹5240 सस्ता

राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश (Rajasthan RAS Transfer Order) RAS Transfer News

राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्ति की गई है।

  • आरएएस गजेन्द्र सिंह राठौड़ को अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • आरएएस डॉ. भागचंद बधाल को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।
  • आरएएस सुनील भाटी को वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर-II का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • आरएएस मुकुट बिहारी जांगिड़ को कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है।
  • आरएएस डॉ. गुन्जन सोनी को राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है।
  • आरएएस दिनेश कुमार शर्मा को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • आरएएस अनुराधा गोगिया को कला एवं संस्कृति विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी (DS) बनाया गया है।
  • आरएएस राष्ट्रदीप यादव को शहरी विकास विभाग (UDH) में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ALSO READ- Satish Shah Passed Away: नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

RAS Transfer List 2025: कुल 67 अधिकारियों के नाम शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस तबादले में 30 उपखंड अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर फेरबदल किया गया है।
सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में माना जा रहा है।

राज्य में लगातार हो रहे तबादले

पिछले कुछ हफ्तों से राजस्थान में IAS और RAS स्तर पर लगातार तबादले किए जा रहे हैं। इससे पहले भी सरकार ने दर्जनों जिलों में कलेक्टर, ADM और SDM स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे।

RAS Transfer Order

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में सभी 67 RAS अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नए स्थान की जानकारी दी गई है।

RAS Transfer List 2026
RAS Transfer List 2026
RAS Transfer List 2025
RAS Transfer List 2025
RAS Transfer List
RAS Transfer List
Rajasthan RAS Transfer List
Rajasthan RAS Transfer List

मुख्य बदलावों पर एक नजर:

अधिकारी का नाम नई पदस्थापना विभाग
डॉ. भागचंद बधाल अतिरिक्त आयुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA)
गजेन्द्र सिंह राठौड़ सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
सुनील भाटी उपायुक्त वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर-II
मुकुट बिहारी जांगिड़ संयुक्त शासन सचिव कार्मिक विभाग
डॉ. गुन्जन सोनी रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय
दिनेश कुमार शर्मा सचिव राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
अनुराधा गोगिया डिप्टी सेक्रेटरी कला एवं संस्कृति विभाग
राष्ट्रदीप यादव डिप्टी सेक्रेटरी शहरी विकास विभाग (UDH)

राजस्थान में जारी रहेगा प्रशासनिक बदलाव

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में IAS और RAS दोनों स्तरों पर और तबादले किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस संबंध में पहले ही संकेत दिए हैं कि राज्य प्रशासन को और सशक्त और तेज़ बनाने की दिशा में यह फेरबदल जारी रहेगा।

RAS Transfer News: 30 SDM किये गए इधर से उधर… राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 67 RAS अधिकारियों का तबादला – देखें पूरी लिस्ट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles