ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

School Holiday News : कल स्कूलों में रहेगी छुट्टियां.. जिला कलेक्टर का आदेश जारी

School Holiday News : फिरोजाबाद: School Closed on Navratri / कल यानी सोमवार 22 सितम्बर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस अवसर पर जिले भर के प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। फिरोजाबाद कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

ALSO READ- 8th Pay Commission : कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब लागू होगा नया वेतन आयोग

जारी आदेश में कहा गया है कि,
“जिलाधिकारी महोदय फिरोजाबाद के द्वारा निर्गत अवकाश तालिका वर्ष 2025 में (06) मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आडर्स (संशोधित) – 1981 संस्करण पैरा-247 सी के अन्तर्गत महाराजा अग्रसेन जयन्ती / शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ दिनांक 22 सितम्बर 2025 का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।”

अतः जनपद में कक्षा नर्सरी से कक्षा-8 तक संचालित

  • परिषदीय / मान्यता प्राप्त / अनुदानित / राजकीय / CBSE / ICSE बोर्ड के (हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम) के विद्यालय बन्द रहेंगे
  • साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग जनपद फिरोजाबाद के कार्यालय बन्द रहेंगे
  • आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाएगा

कल से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

School Closed Tomorrow Uttar Pradesh:
नवरात्रि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म में नौ दिन और नौ रातों का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिन्दू सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है।

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगी और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 2 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होगी।

ALSO READ- Special Trains in CG: त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

नवरात्रि 2025: घटस्थापना मुहूर्त

  • प्रतिपदा तिथि आरंभ – 22 सितंबर 2025 – 01:23 पूर्वाह्न
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त – 23 सितंबर 2025 – 02:55 AM
  • कन्या लग्न आरंभ – 22 सितंबर 2025 – प्रातः 06:09 बजे
  • कन्या लग्न समाप्त – 22 सितंबर 2025 – 08:06 पूर्वाह्न
  • घटस्थापना मुहूर्त – 22 सितंबर 2025 – 06:09 AM से 08:06 AM तक
  • घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – 22 सितंबर, 2025 – 11:49 AM से 12:38 PM तक

तिथियाँ व नवरात्रि पूजा

तिथिदिननवरात्रि पूजा तिथि
22 सितम्बर 2025सोमवारघटस्थापना/ माँ शैलपुत्री (प्रतिपदा)
23 सितम्बर 2025मंगलवारमाँ ब्रह्मचारिणी (द्वितीया)
24 सितंबर 2025बुधवारमां चंद्रघंटा (तृतीया)
25 सितंबर 2025गुरुवारमां कूष्मांडा (चतुर्थी)
26 सितंबर 2025शुक्रवारमां स्कंदमाता (पंचमी)
27 सितम्बर 2025शनिवारमाँ कात्यायनी (षष्ठी)
28 सितम्बर 2025रविवारमाँ कालरात्रि (सप्तमी)
29 सितम्बर 2025सोमवारमाँ महागौरी (अष्टमी)
30 सितम्बर 2025मंगलवारमाँ सिद्धिदात्री (नवमी)
2 अक्टूबर 2025गुरुवारदशहरा/ विजयादशमी (दशमी)
School Holiday News
School Holiday News

School Holiday News : कल स्कूलों में रहेगी छुट्टियां.. जिला कलेक्टर का आदेश जारी

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP