छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाने की कोशिश

2024 में की थी लव मैरिज, पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी उसी फंदे पर झूलने की कोशिश की

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद भावुक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के बांसपारा वार्ड में पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

जानकारी के अनुसार घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा वार्ड की है। यहां रहने वाले दंपति ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक शनिवार को पति-पत्नी इलाज के सिलसिले में कुरूद स्थित मीरा दातार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला घर के एक कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिवार के लोगों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति गहरे सदमे में चला गया और उसने भी उसी फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फंदा काटा और युवक को नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

फिलहाल महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP