LIVE UPDATE
देशब्रेकिंग न्यूज़

Weather Update: मौसम से मौत का तांडव! जानलेवा बना मानसून, 75 से ज्यादा लोगो की मौत, मचा हड़कंप

Weather Update गुरुवार को बिहार में बारिश से 22 लोग मारे गए। इनमें मधुबनी में छह, पटना में चार, औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई में दो, कैमूर में एक, नालंदा में एक, गोपालगंज में एक और बेगूसराय में एक हैं। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इसमें झुलस गए। उत्तर प्रदेश में वज्रपात से 43 और डूबने से 9 लोग मारे गए।

इन दिनों, देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हुई है, लेकिन कई राज्यों में इससे बहुत कुछ खो गया है और कई राज्यों में बाढ़ ने जनजीवन को बर्बाद कर दिया है। Weather Update

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित कई राज्यों में आकाशीय बिजली से 75 से अधिक लोग मर गए हैं और कई घायल हो गए हैं।

बिहार में वज्रपात से 22 की मौत

गुरुवार को बिहार में बारिश से 22 लोग मारे गए। इनमें मधुबनी में छह, पटना और औरंगाबाद में चार-चार, सुपौल में दो, जमुई, गया, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज और बेगूसराय में एक-एक हैं। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग इसमें झुलस गए।

यूपी में वज्रपात से 43 की मौत

उत्तर प्रदेश में वज्रपात से 43 और डूबने से 9 लोग मारे गए हैं। झारखंड में एक वज्रपात गिरने से एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वज्रपात बिजली गिरने से 20 विद्यार्थी गंभीर घायल हो गए।

इन राज्यों में बाढ़ से हाहाकार Weather Update

इसके अलावा, बाढ़ ने असम, यूपी समेत कई राज्यों में हजारों लोगों को राहत शिविर में रहने पर मजबूर कर दिया है। आज मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश की उम्मीद की है। आज गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है।

weather alart: Maharashtra और बिहार में वज्रपात की चेतावनी

Weather Update : मौसम से मौत का तांडव! जानलेवा बना मानसून, 75 से ज्यादा लोगो की मौत, मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles