ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

80 kg Fish in CG: छत्तीसगढ़ सरोदा डेम में मिली 80 किलो की मछली, देखने वालों में मचा हड़कंप

80 kg Fish in CG : कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित सरोदा जलाशय में 80 किलो की मछली पाई गई है। मछुआरों ने मशक्कत कर मछली को बाहर निकाला है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इतनी बड़ी और भारी मछली मिली हो इससे पहले भी जलाशय में 45 किलो की मछली मिली थी।

मछुआरों ने बताया कि उनके बिछाए गए जाल में जब भारी भरकम मछली आकर फंसी तो वे उसे देखकर हैरान रह गए थे। मछुआरे ने जाल को खींचा लेकिन बाहर नहीं निकाल पा रहा था। तभी उसने दो और मछुआरे अपनी मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद फिर उन्होंने जोर लगाकर जाल को बाहर खींचा।

ALSO READ- ADULT STAR COMMITTED SUICIDE: 36 साल की ADULT स्टार ने की आत्महत्या, सदमे में मां, दोस्तों ने मांगी मदद

80 kg Fish Found in Saroda Dam: बता दें कि सरोदा जलाशय में मिली ये मछली लगभग छह से सात फुट लंबी है, जिसका वजन करीब 80 किलों बताया जा रहा है। इस विशालकाय मछली के मिलने की खबर से कुछ ही देर में पूरे इलाके में हलचल मच फैल गई थी। इस मछली को देखने के लिए वहां खूब भीड इकठ्ठी होने लगी।

80 kg Fish in CG : छत्तीसगढ़ सरोदा डेम में मिली 80 किलो की मछली, देखने वालों में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles