New GST Rule Septmber 2025 : नई दिल्ली। अगर आप बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि मोदी सरकार ने GST स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। इन सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था में ₹2 लाख करोड़ तक आने की उम्मीद है। इसका सीधा फायदा आम आदमी को मिलेगा क्योंकि रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और लोगों की जेब में ज्यादा पैसे बचेंगे।
ALSO READ- Google Gemini AI Trend: लाल साड़ी वाली हसीनाओं का वायरल ट्रेंड ! लड़कियों के लिए Alart— खबर जरूर पढ़े
क्या है नया बदलाव?
- पहले 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब थे।
- अब 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए गए हैं।
- केवल दो मुख्य स्लैब रहेंगे: 5% और 18%।
- 5% स्लैब में खाने-पीने का सामान, कपड़े, जूते जैसी रोजमर्रा की चीजें होंगी।
- ब्रेड, दूध, पनीर जैसी जरूरी वस्तुएं GST से बाहर होंगी।
📌 नए नियम 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे।
आपकी जेब को होगा सीधा फायदा
- 12% स्लैब से हटकर अब रोजमर्रा का सामान सिर्फ 5% GST में आएगा।
- हर खरीद पर आपको सीधी बचत होगी।
- खर्च कम होने से लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे, जिससे बाजार और रोजगार दोनों में तेजी आएगी।
कारोबारियों को भी मिलेगा लाभ
- टैक्स स्लैब कम होने से हिसाब-किताब आसान होगा।
- छोटे और बड़े कारोबारियों को टैक्स सिस्टम की जटिलताओं से राहत मिलेगी।
- इंडस्ट्री में तेजी से विकास होने की संभावना है।
आंकड़ों में GST की ताकत
- 2018 में GST से राजस्व: ₹7.19 लाख करोड़
- 2025 तक अनुमानित राजस्व: ₹22.08 लाख करोड़
- टैक्सपेयर की संख्या: 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़
आम आदमी के लिए नई उम्मीद
सरकार का दावा है कि ये बदलाव खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को राहत देंगे। महंगाई से जूझ रही जनता की जेब में ज्यादा पैसे बचेंगे और अर्थव्यवस्था में तेजी का नया दौर आएगा।
New GST Rule Septmber 2025: GST में बड़ा बदलाव! अब महंगाई होगी कम, आम आदमी की जेब में आएंगे ₹2 लाख करोड़; जानिए पूरा प्रोसेस