Girlfriend Boyfriend Viral Video: गर्लफ्रेंड संग होटल में पकड़ा गया पति, पत्नी ने मचाया हंगामा, Video वायरल
रीवा के एक होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने किया हंगामा, मामला थाने पहुंचा; पुलिस जांच में जुटी।

Girlfriend Boyfriend Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक होटल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर मामला समान थाना पहुंचा, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ मिला पति
जानकारी के मुताबिक मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल का है। बताया जा रहा है कि सीधी जिले का रहने वाला युवक एक युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को मिली, जिसके बाद वह सीधे होटल पहुंच गई।
जैसे ही होटल के कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
पत्नी का आरोप- दूसरी शादी भी कर ली
पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी युवती से शादी कर ली है और उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा दिया है। वहीं पति ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता।
पति का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और उसे अपनी पत्नी से जान का खतरा है। जानकारी के अनुसार दोनों की इंटरकास्ट मैरिज हुई थी।
थाने पहुंचा मामला, पुलिस कर रही जांच
हंगामे के बाद पत्नी अपने पति और दूसरी महिला को लेकर समान थाना पहुंची। यहां पुलिस ने तीनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दूसरी शादी और अन्य आरोपों की उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
होटल में हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने आने की बात कह रही है.









