छत्तीसगढ

CG Weather Update: राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश, 25 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानिए ताज़ा हालात

CG Weather Update : रायपुर, 24 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। राजधानी रायपुर, बेमेतरा, दुर्ग सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही लगातार तेज बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली है, लेकिन शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी है। रायपुर के कई मुख्य मार्गों पर पानी भरने से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है, जिससे दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ALSO READ- Muslims on Ban Garba: गरबा में मुस्लिमों के जाने पर रोक! छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने समाज को लिखा खुला पत्र, खबर से मचा हड़कंप

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का सीधा असर छत्तीसगढ़ पर देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम के कारण बुधवार से ही प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी यही सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा सहित कुल 19 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

राजधानी में जलभराव और जाम

रायपुर में सुबह से ही रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते कई कॉलोनियों और सड़कों में पानी भर गया है। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बरसात के बीच जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहे। वहीं निचले इलाकों के घरों और दुकानों में पानी घुसने की खबरें भी सामने आ रही हैं। नगर निगम की टीमें जलनिकासी के इंतजाम में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

ALSO READ- CG Weather Update Today: राजधानी समेत 10 से ज्यादा जिलों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल…

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें और सुरक्षित जगह पर रहें।

CG Weather Update : राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश, 25 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानिए ताज़ा हालात

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles