ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत

बिलासपुर। बीती रात हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत हो गई। छतीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी के साथ रायपुर से अपने गृह नगर बिलासपुर आ रहे थे। इसी दौरान रात तकरीबन 9 बजे सरगांव के पास उनकी कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से ड्राइवर साइड की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चला रहे अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई। वही उनकी पत्नी निकिता जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

ALSO READ- BJP Candidate list: बीजेपी ने एक और टिकट का किया ऐलान, भाजपा में शामिल हुई कद्दावर नेत्री को मिली टिकट… 

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुपम भार्गव अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 10 s 3914 में रायपुर से अपने गृहनगर बिलासपुर आ रहे थे। सरगांव के पास उनकी कार को एक ट्रेलर ने ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रेलर व कार एक दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान अभिनेता की कार ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ड्राइवर साइड के कार के परखच्चे उड़ गए।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में बना टेनिस अकादमी, BIG ब्रेकिंग – CM बघेल ने किया लोकार्पण 

कार में बैठे अनुपम व उनकी पत्नी निकिता घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर संजीवनी 108 एंबुलेंस ने आकर दोनों को सिम्स ले जाकर भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत अनुपम भार्गव को मृत घोषित कर दिया। वही उनकी पत्नी निकिता के गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles