8th Pay Commission Latest News: 8वां वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 15 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी!

8th Pay Commission Latest News नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साल के शुरुआत में केंद्र सरकार ने जो वादा किया था — यानी 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) गठित करने का — उस पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मौजूदा साल 7वें वेतन आयोग का आखिरी साल है और कर्मचारियों को उम्मीद थी कि जल्द नया आयोग बन जाएगा, लेकिन अभी तक केवल चर्चाएं ही चल रही हैं।
सरकार के वादे पर अब तक अमल नहीं
जनवरी 2025 में वित्त मंत्रालय ने संकेत दिया था कि आठवें वेतन आयोग का गठन जल्द किया जाएगा। लेकिन अब अक्टूबर 2025 खत्म होने को है और सरकार की ओर से न तो टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी हुआ है और न ही चेयरपर्सन व सदस्यों के नामों की घोषणा हुई है।
राज्य सरकारों के कर्मचारी भी केंद्र के फैसले पर निगाहें टिकाए हुए हैं, क्योंकि नया वेतनमान लागू होते ही राज्यों में भी इसे अपनाया जाएगा।
पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग का बड़ा बयान
पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने 8वें वेतन आयोग पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस बार सरकार पारंपरिक तरीके से आयोग का गठन न करके सीधे प्रधानमंत्री की घोषणा के माध्यम से 10-15% वेतन वृद्धि कर सकती है।
गर्ग का यह बयान कर्मचारियों के बीच चिंता का कारण बन गया है क्योंकि उनका मानना है कि इस तरह की सीधी घोषणा से कर्मचारियों को एरियर और अन्य भत्तों के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
AIDEF और कर्मचारी संगठनों का विरोध
इस बीच AIDEF महासचिव सी. श्रीकुमार ने कहा कि सरकार आयोग का गठन करने के लिए कैबिनेट के पहले से पास निर्णय से बंधी हुई है। इसलिए आठवां वेतन आयोग बनेगा ही, चाहे इसमें कुछ समय लगे।
वहीं कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव एस.बी. यादव ने कहा कि सरकार जानबूझकर देरी कर रही है। उन्होंने मांग की है कि आयोग का गठन तुरंत किया जाए।
कब जारी होगा 8th Pay Commission Notification?
वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया था कि सरकार को कई सुझाव प्राप्त हुए हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी की जाएगी।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग की रिपोर्ट की समयसीमा ToR जारी होने के बाद ही तय की जाएगी।
कब से लागू होगा 8th Pay Commission?
माना जा रहा है कि भले ही सरकार 2026 में आयोग का गठन कर दे, लेकिन नई सिफारिशों को लागू होने में 2028 तक का समय लग सकता है।
ज्ञात हो कि 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, और उसका असर 1 जनवरी 2016 से कर्मचारियों के वेतन पर दिखा था। हर 10 साल में एक नया आयोग बनना तय होता है, लेकिन इस बार देरी बढ़ती जा रही है।
महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स पर असर
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स दोनों ही नए वेतनमान का इंतजार कर रहे हैं।
अगर 8th Pay Commission में देरी होती है, तो सरकार को न केवल महंगाई भत्ते (DA) में बार-बार संशोधन करना होगा बल्कि एरियर भुगतान का भी बोझ बढ़ेगा।
Ex-Finance Secy Subhash Chandra Garg hints the 8th Pay Commission might be skipped. PM may directly announce a 10-15% salary hike for central govt employees.#SalaryHike #CentralGovt #GovtJobs #PayCommission#8thpaycommission pic.twitter.com/6BIbXkR152
— 8th Pay Commission Calculator (@cpccalculator) October 4, 2025
8th Pay Commission Latest News: 8वां वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में सीधे 15 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी!



















