CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर , रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश – मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 दिन का अलर्ट

CG Weather Update Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर, दुर्ग, बस्तर और आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। CG Weather Update Today
दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट CG Weather Update Today
CG Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात ‘मोन्था’ के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों — नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की संभावना है। बस्तर और आसपास के इलाकों में आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।
विभाग ने बताया कि इन जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश के साथ आंधी भी आने की संभावना है।
रायपुर-दुर्ग संभाग में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली के उपकरणों, पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहें।
तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड
बारिश के चलते राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड जारी रहेगी और नवंबर की शुरुआत में ठंड में और बढ़ोतरी होगी।
CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर , रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश – मौसम विभाग ने जारी किया अगले 3 दिन का अलर्ट



















