शिक्षा
School Time Change: अब हर दिन इतने बजे से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने इस वजह से समय में किया बदलाव

School Time Change चंडीगढ़ : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। पहले समय 8:00 AM से 2:30 PM तक था। नया समय 15 नवंबर से लागू होगा।
बढ़ती सर्दी को देखते हुए विभाग ने कहा कि यह बदलाव विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। आदेश में निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूलों को इसका पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

डबल शिफ्ट स्कूलों का नया टाइम
पहली शिफ्ट: सुबह 7:55 AM से दोपहर 12:30 PM
दूसरी शिफ्ट: 12:40 PM से 5:15 PM
शिक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर से 15 फरवरी तक यही समय लागू रहेगा।


















