शिक्षाब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th-12th Board Exam Postponed: खाड़ी देशों में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द, बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन

CBSE 10th-12th Board Exam Postponed

CBSE 10th-12th Board Exam Postponed : नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए खाड़ी देशों में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को रद्द (Postponed) कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE स्थित सीबीएसई स्कूलों के लिए लागू होगा।

क्यों रद्द की गईं परीक्षाएं?

बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि खाड़ी देशों में असामान्य वैश्विक हालात, युद्ध जैसे तनावपूर्ण माहौल और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मिडिल ईस्ट में हालात उस समय और गंभीर हो गए जब ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत की खबर सामने आई।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अनुसार तेहरान स्थित उनके कार्यालय पर हुए हमले में उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के प्रमुख सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे जाने की खबर है।

40 दिनों का राष्ट्रीय शोक

सरकारी मीडिया के अनुसार देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और क्षेत्र पूर्ण युद्ध की स्थिति के करीब पहुंच गया है।

कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि इस ऑपरेशन की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को दी गई थी। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

छात्रों के लिए क्या अगला कदम?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों और आगे की प्रक्रिया को लेकर अलग से सूचना जारी की जाएगी। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल प्रशासन से नियमित अपडेट लेते रहें।

CBSE 10th-12th Board Exam Postponed: खाड़ी देशों में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द, बोर्ड ने जारी किया नोटिफिकेशन

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *