नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़

Employee News: कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Employee News: कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी को ऑफिस में रहना होगा

Employee News जयपुर। राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण को देखते हुए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक राज्य के सभी विभागों, कार्यालयों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में सभी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रशासनिक कार्यों को समय पर पूरा करना होगा।

ALSO READ- IPS Transfer 2026: बड़े पैमाने पर तबादले, 64 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 22 जिलों के SP बदले

31 मार्च तक छुट्टियों पर रोक

जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च 2026 तक सभी विभागों में अवकाश और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
हालांकि यदि किसी कर्मचारी को अत्यावश्यक या आपातकालीन परिस्थिति में छुट्टी की जरूरत होती है तो विभागाध्यक्ष की अनुमति के बाद ही अवकाश लिया जा सकेगा।

सरकार ने क्यों लिया फैसला

दरअसल वित्तीय वर्ष 2025-26 का समापन 31 मार्च को होना है, जबकि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू होगा। इस दौरान बजट से जुड़े कई प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों को अंतिम रूप देना होता है।
सरकार चाहती है कि सभी विभागों में बजट से संबंधित आदेश, मंजूरी और फाइलों का निपटारा समय पर पूरा हो, इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

ALSO READ- Gas cylinder kaise milega: गैस सिलेंडर बंद

आदेश में क्या कहा गया

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के मद्देनजर कार्यालय कार्यों के समयबद्ध और सुचारू निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार राज्य के सभी शासकीय विभागों और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को 31 मार्च 2026 तक अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश या प्रशिक्षण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

ALSO READ- Durg Opium Farming News: अफीम की अवैध खेती पर बड़ा खुलासा, मक्का बताकर छिपाया गया मामला… कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

Employee News: कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *