दुनियादेश

Condom Price Hike: ईरान-अमेरिका तनाव का असर, कंडोम की कीमतों में 30% तक बढ़ोतरी

Condom Price Hike

Condom Price Hike नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की चीजों पर भी दिखने लगा है। दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Karex ने अपने उत्पादों की कीमतों में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Condom Price Hike

कंपनी के अनुसार यह फैसला वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के चलते लिया गया है, जिसका मुख्य कारण Strait of Hormuz में जारी सैन्य तनाव और नाकेबंदी है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल और एलएनजी के परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

कंपनी के CEO Goh Miah Kiat ने बताया कि इस रूट के प्रभावित होने से पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। कंडोम निर्माण में उपयोग होने वाले अमोनिया और सिलिकॉन आधारित लुब्रिकेंट्स की कमी के कारण उत्पादन लागत तेजी से बढ़ गई है, जिससे कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया।

गौरतलब है कि Karex हर साल लगभग 5 बिलियन कंडोम का उत्पादन करती है और Durex तथा Trojan जैसे बड़े ब्रांड्स के अलावा NHS को भी सप्लाई करती है।

इधर, जहां सप्लाई घट रही है, वहीं दूसरी ओर कंडोम की मांग में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में लोग परिवार बढ़ाने से बचते हैं और फैमिली प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे मांग में तेजी आती है।

इस संकट का असर केवल कंडोम उद्योग तक सीमित नहीं है।

strait of Hormuz में जारी तनाव ने वैश्विक बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ा दिया है, जिसका असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *