Rule Change From 1 June 2026: LPG से HDFC Bank तक बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, हर घर और हर जेब पर पड़ेगा असर
1 जून से गैस सिलेंडर, बैंकिंग, एयर ट्रैवल और सोलर पैनल से जुड़े नए नियम होंगे लागू, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Rule Change From 1 June 2026 नई दिल्ली / मई का महीना खत्म होने वाला है और जून की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। हर महीने की तरह 1 जून 2026 से भी कई नए नियम लागू होंगे, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। इन बदलावों में LPG सिलेंडर की कीमत, HDFC बैंक के नए नियम, एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम, सोलर पैनल से जुड़े नियम और बैंक हॉलिडे शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 जून से लागू होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में। Rule Change From 1 June 2026
1. LPG सिलेंडर के दाम में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं। 1 जून 2026 को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मिडिल ईस्ट संकट के कारण बीते कुछ महीनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2078 रुपये में मिल रहा है।
2. ATF Price बदलने से महंगी हो सकती है हवाई यात्रा
तेल कंपनियां हर महीने एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। ATF के दाम बढ़ने या घटने का सीधा असर फ्लाइट टिकट पर पड़ता है।
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतें पहले ही बढ़ चुकी हैं। वर्तमान में दिल्ली में ATF की कीमत करीब 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर चल रही है। ऐसे में जून में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।
3. HDFC Bank बदलने जा रहा नियम
1 जून 2026 से HDFC Bank अपने करंट अकाउंट समेत कई खातों से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट पर नई लिमिट और चार्ज लागू किए जाएंगे।
नए नियमों के अनुसार:
- 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोट जमा करने की लिमिट 10,000 रुपये प्रति माह होगी।
- सिक्के जमा करने की लिमिट 5,000 रुपये प्रतिमाह तय की गई है।
- तय लिमिट से ज्यादा जमा करने पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
अब तक इन पर कोई तय मासिक लिमिट नहीं थी।
4. Solar Panel Rules में बड़ा बदलाव
1 जून 2026 से सोलर पैनल के लिए Approved List of Models and Manufacturers (ALMM List-II) लागू होगी।
इसके बाद सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो ALMM लिस्ट में शामिल होंगे।
सरकार का मानना है कि इससे गुणवत्ता में सुधार होगा, लेकिन इसके चलते सोलर पैनल की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
5. जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक
जून 2026 में कई त्योहारों और अवसरों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेंगे। RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार के अलावा 15, 25, 26, 29 और 30 जून को कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं।
हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
आम आदमी पर क्या होगा असर?
1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे तौर पर घर के बजट, बैंकिंग, यात्रा और ऊर्जा खर्च को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को पहले से अपनी प्लानिंग और बजट तैयार रखने की सलाह दी जा रही है।

Rule Change From 1 June 2026: LPG से HDFC Bank तक बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, हर घर और हर जेब पर पड़ेगा असर









