सरकारी खबर

Hospitality Sector Jobs CG: छत्तीसगढ़ में पर्यटन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, 500 करोड़ से अधिक निवेश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम विष्णुदेव साय की बैठक में बड़ा फैसला, इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड करेगी निवेश, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार और हजारों रोजगार के अवसर

Hospitality Sector Jobs CG रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शामिल करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यटन, पर्यटक सुविधाओं के विकास और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। Hospitality Sector Jobs CG

बैठक में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना प्रस्तुत की। इस निवेश से राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को मजबूती मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, घने जंगलों, जलप्रपातों, पहाड़ों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के कारण देश में एक विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इस प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है, जिससे राज्य में पर्यटन को नई दिशा मिल सके।

सीएम साय ने यह भी कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद निवेश के अवसर तेजी से बढ़े हैं और सरकार द्वारा बेहतर नीतियों के कारण प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इससे होटल, रिसॉर्ट और अन्य पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया है, जिससे निवेशकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश या 1000 से अधिक रोजगार देने वाले प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन नीति के तहत अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे।

बैठक में यह भी बताया गया कि पर्यटन विकास के लिए सड़क संपर्क, आवासीय सुविधाओं और आधुनिक पर्यटक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, वित्त सचिव डॉ. रोहित यादव, निवेश आयुक्त ऋतु सेन, उद्योग सचिव रजत कुमार और पर्यटन विभाग सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hospitality Sector Jobs CG: छत्तीसगढ़ में पर्यटन सेक्टर को बड़ा बूस्ट, 500 करोड़ से अधिक निवेश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP