छत्तीसगढनौकरी और कर्मचारी

CG Teacher Recruitment 2026: स्कूलों में निकली शिक्षक भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

समग्र शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिले के 5 पीएम श्री विद्यालयों में योग एवं खेल प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 24 जुलाई तक मांगे गए आवेदन।

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा बिलासपुर ने जिले के 5 पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग एवं खेल शिक्षक/प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन विद्यालयों में होगी भर्ती

समग्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार भर्ती निम्नलिखित पीएम श्री विद्यालयों के लिए की जाएगी—

  • पीएम श्री प्राथमिक शाला, केशला
  • पीएम श्री प्राथमिक शाला, कुकुर्दीकला
  • पीएम श्री प्राथमिक शाला, सम्बलपुरी
  • पीएम श्री प्राथमिक शाला, पोड़ी
  • पीएम श्री सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीकेपी कोटा

यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।

इतना मिलेगा मानदेय

चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती के लिए आवेदन 24 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन भेजने का पता—

जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा
द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन, बिलासपुर

आवेदन केवल डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। सीधे कार्यालय में आवेदन जमा नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास—

  • शारीरिक शिक्षा (Physical Education) में स्नातक या
  • योग शिक्षा (Yoga Education) में स्नातक

की डिग्री होना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण नियम

  • अभ्यर्थी केवल एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
  • यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक विद्यालयों के लिए आवेदन करता है तो अंतिम प्राप्त आवेदन ही मान्य होगा।
  • भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध हैं।

प्रदेश में 50 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त

विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जानकारी दी थी कि 15 जून 2026 तक प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 50,472 शिक्षकों के पद रिक्त हैं, जबकि 1,26,943 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में—

  • 22,447 प्राथमिक विद्यालय
  • 11,069 माध्यमिक विद्यालय
  • 1,851 हाई स्कूल
  • 2,889 हायर सेकेंडरी स्कूल

संचालित हैं, जिनमें कुल 36,29,171 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

 

भर्ती को लेकर क्या कहा शिक्षा मंत्री ने?

विधानसभा में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की समय-सीमा पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया जारी है, लेकिन फिलहाल इसकी निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं है।

Kirti Goswami

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP