ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG कांग्रेस को बड़ा झटका! टिकट कटने से नाराज अब यहां से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

CG कांग्रेस को बड़ा झटका! चिरमिरी। कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ से विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कल उनके निवास में इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। विधायक के निवास में विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोडवाना गणतंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर SL उदय ने की है। मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। उनका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लड़ने का ऑडियो भी सामने आया था। मनेंद्रगढ़ से उनका कांग्रेस ने टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

इसके पहले आज मनेन्द्रगढ़ विधायक डाक्टर विनय जायसवाल को मनेंंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया था । कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं । शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुँचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी उन्होंने बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे । कांग्रेस संघटन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया । इस दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे । विनय जायसवाल के इस तरह सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।

इस बीच चिरमिरी से एक और बड़ी खबर सामने आयी है, ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी​ विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।

CG कांग्रेस को बड़ा झटका! टिकट कटने से नाराज अब यहां से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles