ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR BIG BREAKING: रायपुर राजधानी में घनी आबादी वाले इलाके में किराना दुकान लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर में तड़के सुबह किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की घटना तड़के सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम को आग लगने की सूना दी। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ नगर में स्थित एक किराना दुकान में तड़के चार बजे भीषण आग गई। आग की सूना मिलते ही मौके पर इलाके के लोगों की भारी भीड़ हो गई।

इधर, घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्‍कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

दुकानदार के अनुसार आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि दुकान में आग के कारणों का पता नहीं चला है।

RAIPUR BIG BREAKING: रायपुर राजधानी में घनी आबादी वाले इलाके में किराना दुकान लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles