ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कांग्रेस ने नहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वोट के लालच में किसानों से झूठा वादा किया – उमेश पटेल

खरसिया से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक उमेश पटेल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुये कहा है कि किसानों से वोट के लालच में कांग्रेस ने नही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 लाख रूपये तक का किसानों का कर्जा माफ करने का झूठा वादा किया । अब चुनाव जीतते ही और सरकार बनने के बाद अपने वादे से मुकर कर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा कर रहे ।

ALSO READ – RAIPUR BREAKING: रायपुर में चली गोली, पति ने पत्नी पे किया फायर, इलाके में मचा हड़कंप…

अपने बचाव के लिये किसानों की बेहतर स्थिति का हवाला देने वाले विजय शर्मा जी को याद रखना चाहिए कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के तुरंत बाद किसानों की कर्जमाफी के वादे को निभाया था और सरकार बनने पर कांग्रेस अभी भी इस वादे को निभाती । आगे विधायक उमेश पटेल ने यह भी कहा कि अगर आज छत्तीसगढ़ का किसान आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है और जो प्रदेश के किसानों की स्थिति बेहतर हुई है तो यह किसानों की मेहनत और कांग्रेस सरकार की योजनाओं का ही असर है ।

ALSO READ-  ANUP GHOSHAL DEATH: नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

आगे वरिष्ठ विधायक उमेश पटेल ने कहा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी अगर किसानों के सच्चे हितैषी है तो हर कर्ज़ लिये हुए प्रदेश के किसानों का अपने वादे के अनुसार 2 लाख रुपये तक का कर्ज़माफी कर दिखाएं।

कांग्रेस ने नहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वोट के लालच में किसानों से झूठा वादा किया – उमेश पटेल

ALSO READ-  ANUP GHOSHAL DEATH: नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles