ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Bijli Bill Half Yojana In CG: छत्तीसगढ़ में बंद होगी बिजली बिल हाफ योजना! उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

कवर्धा : Bijli Bill Half Yojana In CG : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम कवर्धा आगमन पर स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ गया। रायपुर बायपास रोड से लेकर नगर के विभिन्न चौंक चौराहा पर डिप्टी CM का जमकर स्वागत हुआ। कही लड्डुओं से तौला गया तो कहीं फलों से तौला गया। पूरा कवर्धा नगर भगवामय नजर आ रहा था।

कांग्रेस सरकार ने की झूठी बातें

नगर में विजय रैली के बाद गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया,जहां मंच पर पहुंचते ही विजय शर्मा बैठकर प्रणाम किया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के जिन योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक से हुआ है, वह जारी रहेगी। कांग्रेस सरकार की उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा जिन्हे सिर्फ पैसे खाने के लिए चलाया जा रहा था।

वहीं विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा के लिए मेडिकल कॉलेज मुख्य प्राथमिकता में है। इसके अलावा भी बहुत काम है पूर्ववर्ती सरकार ने बांध बनाने, पुल बनाने की झूठी बाते करते रहे बनाए कुछ नही। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बिजली बिल हाफ योजना के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में बात करते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना बंद होगी।

Bijli Bill Half Yojana In CG: छत्तीसगढ़ में बंद होगी बिजली बिल हाफ योजना! उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles