ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नहर में गिरी बस… 30 से ज्यादा यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार…

नहर में गिरी बस… पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी में हादसा हो गया। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे नहर में जा गिरी। हादसे में चार-पांच लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री बाल-बाल बचे।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर तीन बजे रिया ट्रेवल्स की बस सवारी लेकर गिधपुरी से बलौदा बाजार जा रही थी। इस दौरान बस रायपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। वहीं 4-5 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस बस में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी इस वजह से वह अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर सवारियों को बाहर निकाला। बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। दो से तीन लोगों को मामूली चोट आई है, जो खुद से अपने गंतव्य की ओर चले गए। वहीं बस चालक की तलाश की जा रही है उसके मिलने के बाद ही हादसे के सही कारण का पता चल सकेगा।

नहर में गिरी बस… 30 से ज्यादा यात्री थे सवार, मची चीख-पुकार…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles