ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG – रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, महिला के ऊपर से चले गई ट्रेन, मौके पर मौत, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप ….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से बड़ी खबर आमने आई है। भिलाईनगर स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई। ट्रेन चढ़ रही महिला का पैर फिसल जाने से वो पटरी पर गिर गई।

ट्रेन चलने का समय हुआ तो ट्रेन महिला के ऊपर से चल गई। जिस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ALSO READ- BIG TRAIN ACCIDENT: संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास कोई महिला ट्रेन से स्लिप खाकर नीचे चली गई है। बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से बीमार थी। जो कि इलाज के लिए दल्लीराजहरा रायपुर लोकल से रायपुर जा रही थी।

सुबह करीब 9 बजे के लगभग जब लोकल भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई तो महिला उसमें चढ़ने लगी। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेन के नीचे चली गई। उसी दौरान ट्रेन चल देने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चलते ट्रेन काफी देर तक स्टेशन में खड़ी रही।

ALSO READ – CORONA NEW VARIANT JN.1: कोरोना के नए वेरियंट JN1 का अलर्ट, कई राज्यो में मास्क जरूरी, किस राज्य में नियम कितने सख्त, जानें पूरी गाइडलाइंस

मौके पर पहुंची जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव को अपनी कस्टडी में लिया। महिला की पहचान रामेश्वरी चंदेल पिता स्वर्गीय रामकुमार चंदेल (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वो बालोद जिले के मरकामटोला गांव की रहने वाली थी और बुधवार सुबह रायपुर जा रही थी। जीआरपी ने महिला के परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजन भी भिलाई पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

CG – रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला पैर, महिला के ऊपर से चले गई ट्रेन, मौके पर मौत, रेल यात्रियों में मचा हड़कंप ….

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles