LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरकारी खबर

छत्तीसगढ़ में कल 9 मंत्री लेंगे शपथ: CM विष्णुदेव ने की सभी नए मंत्रियों के नामों की घोषणा… ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, समेत ये 9 MLA बनेंगे मंत्री…

छत्तीसगढ़ में कल 9 मंत्री लेंगे शपथ:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार कल यानि शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा।

साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में शुक्रवार सुबह 11.45 बजे होगा।

ये 9 MLA लेंगे मंत्री पद की शपथ

  1. बृजमोहन अग्रवाल
  2. केदार कश्यप
  3. राम विचार नेताम
  4. दयाल दास बघेल
  5. टंक राम वर्मा
  6. ओपी चौधरी
  7. लखन लाल देवांगन
  8. श्याम बिहारी जायसवाल
  9. लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ में कल 9 मंत्री लेंगे शपथ: CM विष्णुदेव ने की सभी नए मंत्रियों के नामों की घोषणा… ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, समेत ये 9 MLA बनेंगे मंत्री…

Related Articles